बवाल पास कैसे लें
बवाल पास हमारी वेबसाइट पर मिलता है, Play Store ऐप के अंदर नहीं। एक मिनट का काम है: एक बार ₹99 दें, अनलॉक कोड पाएँ, गेम में डालें।

स्टेप
- फ़ोन के ब्राउज़र (Chrome सबसे अच्छा) में games.atmaloop.com/bawaal/pass खोलें।
- नाम और 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें। ईमेल ज़रूरी नहीं, कोड की कॉपी चाहिए तो डाल दें।
- ₹99 PAY KARO दबाएँ और UPI, कार्ड या नेटबैंकिंग से भुगतान करें। भुगतान Cashfree से होता है।
- तुरंत अनलॉक कोड दिखेगा, जैसे HB-AB12-CD34। CODE COPY KARO दबाकर कॉपी कर लें।
- GAME MEIN CHALU KARO दबाएँ। गेम (या इंस्टॉल हो तो Play Store ऐप) खुलेगा और कोड पहले से भरा होगा, बस अनलॉक दबाएँ। दूसरे फ़ोन पर कोड एक बार डालना है (अगली गाइड देखें)।
क्या मिलता है
- घाट रोड मानसून हाईवे
- बदला ड्युएल, नॉकआउट हंट और एलिमिनेशन मोड
- हर रेस में 2x कैश
- 3 ख़ास पेंट
- आने वाले सारे हाईवे और मोड बिना अतिरिक्त पैसे
- 3 फ़ोन तक चलता है
ऐप के अंदर क्यों नहीं?
Google Play के नियम ऐप से बाहर के भुगतान का लिंक देने नहीं देते, इसलिए ऐप में सिर्फ़ कोड डालने का बॉक्स है। मुफ़्त गेम पास के बिना भी पूरा चलता है।
पैसे कट गए पर कोड नहीं मिला?
UPI कभी-कभी पुष्टि होने में एक मिनट लेता है। पेज पर रुकें और दोबारा जाँच वाला बटन दबाएँ। पेज बंद हो गया हो तो पास पेज फिर खोलें और "Code kho gaya?" में भुगतान SMS/ईमेल वाली ऑर्डर ID डालें (HB से शुरू होती है)।
सवाल-जवाब
बवाल पास कितने का है?
₹99, सिर्फ़ एक बार। न सब्सक्रिप्शन, न रिन्यूअल।
क्या Play Store ऐप के अंदर ख़रीद सकते हैं?
नहीं। पास games.atmaloop.com/bawaal/pass पर मिलता है, फिर कोड ऐप में डालते हैं।
कौन-से भुगतान चलते हैं?
UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग, Cashfree के ज़रिए।
एक पास कितने फ़ोन पर?
एक ही कोड से 3 फ़ोन तक।
पैसे कट गए, कोड नहीं मिला, क्या करें?
पास पेज पर "Code kho gaya?" में ऑर्डर ID डालें, या support@atmaloop.com पर ऑर्डर ID भेजें। भुगतान हुए ऑर्डर का कोड हमेशा मिलता है।