हाईवे बवाल गाइड (हिंदी)
सिल्क बोर्ड के ट्रैफ़िक, NH-44 के ट्रक और बारिश वाली घाट रोड पर सात राइडर्स से रेस करें, और रास्ते में उन्हें मुक्का या लात मारकर बाइक से गिराएँ। इन गाइड में कंट्रोल से लेकर बदला जीतने तक सब है।
सवाल-जवाब
क्या हाईवे बवाल मुफ़्त है?
हाँ। दो हाईवे का करियर और डेली बवाल मुफ़्त है, कोई विज्ञापन नहीं। बवाल पास (₹99 एक बार) लेने पर तीसरा हाईवे, तीन मोड और बहुत कुछ मिलता है।
क्या यह Road Rash जैसा है?
उसी तरह का गेम है: बाइक रेस जिसमें राइडर्स को मुक्का और लात मार सकते हैं। पर यह भारतीय सड़कों पर बना अपना गेम है, बदला और ट्रैफ़िक मामा जैसे अपने फ़ीचर के साथ।
क्या बिना इंटरनेट चलता है?
हाँ। पहली बार के बाद रेस बिना इंटरनेट चलती है। सिर्फ़ पास चालू करने के लिए इंटरनेट चाहिए।
क्या Android ऐप है?
हाँ, हाईवे बवाल Google Play पर है। फ़ोन के ब्राउज़र में लैंडस्केप में भी खेल सकते हैं।