अनलॉक कोड कैसे डालें
वेबसाइट से पास ख़रीद लिया? यहाँ देखें ऐप में कैसे चालू करें, नए फ़ोन पर कैसे ले जाएँ, और कोड खो जाए तो वापस कैसे पाएँ।

ऐप में कोड डालें
- हाईवे बवाल खोलें, इंटरनेट चालू रखें।
- टाइटल स्क्रीन पर BAWAAL PASS दबाएँ।
- "अनलॉक कोड है? यहाँ डालो" में कोड लिखें, जैसे HB-AB12-CD34 (डैश और कैपिटल ज़रूरी नहीं)।
- अनलॉक दबाएँ। "पास चालू ★" दिखेगा और सारे हाईवे और मोड खुल जाएँगे।
दूसरे फ़ोन पर
नए फ़ोन पर वही कोड डालें। एक कोड 3 फ़ोन तक चलता है। ऐप का डेटा साफ़ करने या दोबारा इंस्टॉल करने पर भी कोड डालना पड़ता है, पर उसी फ़ोन के लिए नई गिनती नहीं लगती।
कोड खो गया?
games.atmaloop.com/bawaal/pass खोलें, नीचे "Pehle khareeda tha? Code kho gaya?" में भुगतान SMS/ईमेल वाली ऑर्डर ID (HB से शुरू) डालें और CODE NIKAALO दबाएँ।
जो संदेश आ सकते हैं
- "कोड ऐसा दिखता है: HB-AB12-CD34": फ़ॉर्मेट जाँचें।
- "यह कोड नहीं मिला": स्पेलिंग देखें, जैसे O और 0।
- "यह कोड पहले से 3 फ़ोन पर चल रहा है": कोड 3 फ़ोन पर चल चुका है, support@atmaloop.com पर लिखें।
- "कोड जाँचने के लिए इंटरनेट चाहिए": इंटरनेट चालू करके दोबारा कोशिश करें।
सवाल-जवाब
बवाल पास का कोड कहाँ डालते हैं?
टाइटल स्क्रीन → BAWAAL PASS → "अनलॉक कोड है? यहाँ डालो" → अनलॉक।
क्या अनलॉक के लिए इंटरनेट चाहिए?
हाँ, एक बार कोड जाँचने के लिए। उसके बाद पास बिना इंटरनेट चलता है।
फ़ोन बदल लिया, क्या दोबारा पैसे देने होंगे?
नहीं। नए फ़ोन पर वही कोड डालें, एक कोड 3 फ़ोन तक चलता है।
कोड खो गया, वापस कैसे मिलेगा?
पास पेज पर "Code kho gaya?" में ऑर्डर ID डालें, या support@atmaloop.com पर लिखें।